Showing posts with label चाकसू का मेला. Show all posts
Showing posts with label चाकसू का मेला. Show all posts

Wednesday, 24 October 2012

चाकसू मेला 4 नवम्बर, रविबार को


श्री शांतिनाथ स्वामी मंदिर, चाकसू का मेला 4 नवम्बर, 2012 रविबार को आयोजित होगा। श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ के तत्वावधान में होने वाले इस मेले के लिए श्री आदिनाथ मंदिर, कटला, आगरा रोड से सुबह 6 बजे बस प्रस्थान करेगी। घाट मंदिर होते हुए ये बस खोह नागोरिआन स्थित श्री सुपार्श्वनाथ मंदिर जाएगी जहाँ पर पूजा सेवा एवं नाश्ते के पश्चात् वहां से रवाना हो कर चाकसू पहुचेगी। चाकसू में दादाबाड़ी दर्शन कर बस श्री शांतिनाथ स्वामी मंदिर आयेगी। इसी मंदिर में श्री शांतिनाथ पञ्च कल्याणक पूजा पढाई जाएगी। पूजन पश्चात् साधर्मी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है।

 साधर्मी वात्सल्य के बाद वहां से रवाना हो कर चन्दलाई एवं बरखेडा स्थित मंदिरों के दर्शन करते हुए बस वापस लौटेगी।  सभी साधर्मी बंधुओं से कार्यक्रम में पधारने हेतु विनती है।

बस का टिकट 100/ प्रति व्यक्ति रखा गया है एवं टिकट शिवजीराम भवन में 2 नवम्बर तक उपलव्ध रहेगा।
Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices