Showing posts with label जयपुर नगर निगम. Show all posts
Showing posts with label जयपुर नगर निगम. Show all posts

Monday, 25 June 2012

ऋषभदेव (कटला) मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

 पार्टी वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री ऋषभदेव स्वामी (कटला) मंदिर का वार्षिकोत्सव 21 जून 2012 को परम पूज्य श्री विनय मुनि जी महाराज साहब की निश्रा में मनाया गया। इस दिन ठाट बाट के साथ सत्रह भेदी पूजा पढाई गई जिसके नवें पूजा में विजय मुहूर्त पर मंदिर के शिखर पर मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा फहराई गई।

 संघ अध्यक्ष श्री मानकचंद जी गोलेछा एवं कटला मंदिर के व्यवस्थापक श्री विमल जी भण्डारी ने  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निर्मल जी नाहटा, पार्षद, जयपुर नगर निगम का माला एवं सफा पहना कर स्वागत किया।

संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने बताया की इस स्थान पर भव्य मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण की योजना है। मुख्य अतिथि श्री नाहटा ने इस पुनीत कार्य में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया इस पर संघ मंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।

श्री ज्ञानचंद जी डागा परिवार ने बोली लेकर संघ की और से ध्वजा फहराई। परम पूज्य विनय मुनि जी महाराज ने वासक्षेप दल कर विधि संपन्न  करवाई। पूजा के बाद साधर्मी वात्सल्य का आयोजन रखा गया.

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices