Showing posts with label खरतर गच्छ. Show all posts
Showing posts with label खरतर गच्छ. Show all posts

Thursday, 7 June 2012

श्री विनय मुनि जी एवं श्री सुयशा श्री जी का शिवजीराम भवन, जयपुर में चातुर्मास प्रवेश 22 जून को


प. पू. स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि जी के सुशिष्य श्री विनय मुनि जी आदि ठाना 3 एवं  प. पू. प्रवर्तिनी स्वर्गीया श्री विचक्षण श्री जी महाराज की सुशिष्या एवं प. पू. साध्वी चन्द्रकला श्री जी की आज्ञानुवर्तिनी प. पू. साध्वी श्री सुयशा श्री महाराज आदि ठाना 2 का शिवजीराम भवन, जयपुर में चातुर्मास प्रवेश 22 जून को संपन्न होगा।

प. पू. वर्षीतप आराधक श्री विनय मुनि जी खरतर गच्छीय श्री मोहनलाल जी महाराज के समुदाय के हैं। वे जयपुर पहुँच चुके हैं एवं सांगानेर दादाबाड़ी, सांगानेर मंदिर, श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर, मालवीयनगर होते हुए अभी श्री महावीर स्वामी मंदिर, टोंक फाटक में विराज रहे हैं। यहाँ से वे जवाहरनगर दादाबाड़ी जायेंगे। उनके साथ में उनके दो शिष्य प. पू. श्री मुक्ति मुनि जी एवं प. पू. श्री सुशील मुनि जी हैं। आपका जयपुर शहर में प्रथम वार चातुर्मास हो रहा है।

प. पू. साध्वी श्री सुयशा श्री महाराज अभी मालपुरा दादाबाड़ी में विराज रहीं हैं एवं शीघ्र ही वहां से जयपुर के लिए विहार करेंगी।

देव गुरु की कृपा से अनेक वर्षों के बाद ऐसा सुसंयोग उपस्थित हुआ है की चतुर्विध संघ के साथ खरतर गच्छ में चातुर्मास हो रहा है।

प्. पू. विनय मुनि के वर्षी तप का पारना गज मंदिर में


Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Tuesday, 15 February 2011

टोंक फाटक श्री महावीर स्वामी मंदिर में ध्वजारोहण

टोंक फाटक श्री महावीर स्वामी मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम १4 फरबरी को  सानंद संपन्न  संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्री महावीर स्वामी मंदिर में सत्रह भेदी पूजा पढाई गई एवं मंदिर में  ध्वजा चढ़ाई गई.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की और से सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. विधि विधान श्री प्रेमचंद श्रीश्रीमाल ने संपन्न करवाया.
Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Thursday, 3 February 2011

मोहनबाड़ी में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य रविवार ६ फरवरी को

आगामी रविवार ६ फरवरी को मोहनबाड़ी, जयपुर  में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है. श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प. पु. साध्वी श्री मणिप्रभा श्री जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा. प्रातः ९ से ११ बजे तक विचक्षण समाधि मंदिर में दादागुरु देव का पूजन होगा. उसके बाद पूज्या मणिप्रभा श्री जी महाराज का प्रवचन ११ से १२  बजे तक रहेगा.

प्रवचन के पश्चात् साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया जायेगा. सभी साधर्मी वन्धु सादर आमंत्रित हैं.

मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार कार्यक्रम


allvoices