Showing posts with label मणिप्रभा. Show all posts
Showing posts with label मणिप्रभा. Show all posts

Thursday, 3 February 2011

मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार कार्यक्रम

परम पूज्या मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार का समय नजदीक आ गया है. आप श्री ७ फरबरी को मोहनबाड़ी, गलता रोड से विहार कर शिवजीराम भवन पधारेंगी. ८ फरबरी को आप शिवजीराम भवन से विहार कर मोती डूंगरी दादाबाड़ी पधारेंगी.

गत वर्ष मई के महीने में पूज्या श्री का जयपुर आगमन हुआ था. तब से अबतक जयपुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. पूज्या श्री का चातुर्मास मालपुरा तीर्थ में सानंद संपन्न हुआ जबकि उनकी ९ शिष्याएं जयपुर में ही विराज रहीं थी. चातुर्मास पश्चात महाराज श्री केकड़ी दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा करवाते हुए पुनः जयपुर पधारीं. दिसंबर माह में जयपुर पधार कर उन्होंने दादाबाड़ी में नन्दीश्वर द्वीप की प्रतिष्ठा करवाई.

 ३१ जनवरी को मोहनबाड़ी में आदिनाथ जिन मंदिर का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

मोहनबाड़ी में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य रविवार ६ फरवरी को


allvoices

मोहनबाड़ी में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य रविवार ६ फरवरी को

आगामी रविवार ६ फरवरी को मोहनबाड़ी, जयपुर  में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है. श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प. पु. साध्वी श्री मणिप्रभा श्री जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा. प्रातः ९ से ११ बजे तक विचक्षण समाधि मंदिर में दादागुरु देव का पूजन होगा. उसके बाद पूज्या मणिप्रभा श्री जी महाराज का प्रवचन ११ से १२  बजे तक रहेगा.

प्रवचन के पश्चात् साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया जायेगा. सभी साधर्मी वन्धु सादर आमंत्रित हैं.

मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार कार्यक्रम


allvoices