Showing posts with label चंद्रप्रभा श्री. Show all posts
Showing posts with label चंद्रप्रभा श्री. Show all posts

Monday, 14 March 2011

सांगानेर दादाबाड़ी में दादागुरु देव की पूजा एवं साधर्मी वात्सल्य १६ मार्च को

 १६ मार्च, बुधवार को परम पूज्य प्रवर्तिनी श्री चंद्रप्रभा श्री जी महाराज की दीक्षा के ५८ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांगानेर दादाबाड़ी में दादागुरु देव की पूजा एवं साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया है. प्रातः ९.३० बजे से दादागुरुदेव की पूजा पढाई जाएगी उसके बाद साधर्मी वात्सल्य होगा. 

उस दिन प्रातः ९ से १० बजे तक कटला मंदिर से सांगानेर दादाबाड़ी के लिए बसों की व्यवस्था भी रहेगी, जिसका टिकट शिवजीराम भवन से उपलब्ध होगा. 

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर कार्यक्रम का आयोजन करेगा.

परम पूज्या चंद्रप्रभा श्री जी महाराज का चातुर्मास जयपुर में

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Sunday, 13 March 2011

परम पूज्या चंद्रप्रभा श्री जी महाराज का चातुर्मास जयपुर में

परम पूज्या  प्रवर्तिनी श्री चंद्रप्रभा श्री जी महाराज का आगामी चातुर्मास जयपुर में  होना निश्चित हुआ है.  आप श्री अपनी शिष्या मंडली सहित जयपुर में आगामी चातुर्मास व्यतीत करेंगी. चातुर्मास के दौरान प्रवर्तिनी महोदया स्वयं विचक्षण भवन (श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर ) एवं मोती डूंगरी दादाबाड़ी दोनों ही स्थानों पर थोड़े थोड़े दिन विराजेंगी. उनकी शिष्या मंडली भी दोनों ही स्थानों पर रहेंगी.
परम पूज्या प्रवर्तिनी महोदया ने श्री जैन स्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर के पदाधिकारियो से बातचीत के समय १० मार्च को मालपुरा में यह निर्णय सुनाया.
आप श्री मालपुरा से बिहार कर आज रेनवाल तक पहुँच चुकी हैं एवं १५ तारीख को सांगानेर दादाबाड़ी पहुचेंगी. १६ मार्च को आप के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में वहीँ दादागुरुदेव की पूजा पढाई जाएगी. 

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices