Showing posts with label चातुर्मास. Show all posts
Showing posts with label चातुर्मास. Show all posts

Sunday, 30 June 2013

ललितप्रभ चन्द्रप्रभ सागर जयपुर चातुर्मास प्रवेश १४ जुलाई


महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज एवं श्री चन्द्रप्रभ सागर जी महाराज का जयपुर चातुर्मास प्रवेश १४ जुलाई को होगा. यह प्रवेश असाधारण एवं अत्यन्य महत्वपूर्ण है. जैन संतो का महामिलन होगा यह प्रवेश.
श्वेताम्बर जैन समुदाय के विभिन्न वर्गों के संतों के साथ दिगंबर जैन मुनि श्री तरुन्सागर जी महाराज भी इस प्रवेश में सम्मिलित होङ्गे.

प्रवेश की शोभा यात्रा १४ जुलाई सायं ४ बजे रामनिवास बाग से प्रारंभ हो कर चौडा रास्ता, त्रिपोलिया होते हुए बड़ी चौपड़ पहुचेंगी जहाँ पर संतो का सामूहिक उद्वोधन होगा। यहाँ से सम्पूर्ण जैन समाज की एकता का सन्देश दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रसिद्द संगीतकार रवीन्द्र जैन के भी आने की सम्भावना है। वे बड़ी चौपड़ पर भजनों के माध्यम से भक्ति रस की गंगा बहायेंगे।

महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज एवं श्री चन्द्रप्रभ सागर जी महाराज के चतुर्मास के आयोजक श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर हैं एवं दिगंबर जैन मुनि श्री तरुन सागर जी महाराज की अलग चतुर्मास समिति बनी है। दोनों आयोजकों ने मिल कर साथ चलने का फैसला किया एवं उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं की गई। दिगंबर एवं श्वेताम्बर दोनों जैन समाजों की सक्रीय भागीदारी एवं मुनियों की परष्पर सहमति ने जैन एकता की यह दास्ताँ लिखी है.

इस अवसर पर तपागच्छ संघ की पूज्य साध्वीजी महाराजों की सहमति भी प्राप्त हो गई है एवं तेरापंथ व स्थानकवासी समुदाय से भी सहमति मिलने के प्रयास किये जा रहे है।  जैन एकता की इस नई लौ को प्रज्वलित करने एवं उसे बनाये रखने के लिए मुनियों के प्रवेश में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Friday, 8 June 2012

चातुर्मास में पञ्च परमेष्ठी आराधना एवं व्याख्यानमाला

इस वर्ष चातुर्मास के दौरान श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ में परम पूज्य विनय मुनि जी महाराज आदि ठाना 3 एवं परम पूज्या साध्वी श्री सुयशा श्री जी महाराज आदि ठाना 2 के सान्निध्य में पञ्च परमेष्ठी आराधना एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया जायेगा। नवकार महामंत्र के प्रथम पांच पदों में
में पञ्च परमेष्ठी तत्त्व को नमस्कार किया गया है।   जयपुर में विराजित अन्य परम पूज्य साधू साध्वी भगवंतों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जायेगा।

यह कार्यक्रम चातुर्मास के प्रथम पांच रविबार अर्थात जुलाई महीने की 8, 15, 22 एवं 29 तारीख एवं अगस्त महीने की 5 तारीख को आयोजित होगा। प्रथम दिन अरिहंत पद, दुसरे दिन सिद्ध पद, तीसरे दिन आचार्य पद, चौथे दिन उपाध्याय पद एवं एवं पांचवें दिन साधू पद पर व्याख्यानमाला आयोजित होगी. इन सभी दिनों में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैन विद्वानों जैसे डा. सागरमल जी जैन, डा. जे. बी. शाह आदि का प्रवचन होगा। साथ ही विशिष्ट प्रकार की पूजाए एवं जप आदि अनुष्ठान भी होंगे।

इन कार्यक्रमों में भारत के विभिन्न शहरों दिल्ली, मुंबई, कोल्कता, चेन्नई, बैंगलोर आदि के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे।

शिवजीराम भवन में आयोजित होने वाले इन सभी कार्यक्रमों में सभी सधर्मी बंधू सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बाद में प्रस्तुत कर दी जाएगी।

What is the importance of Navkar Mahamantra in Jainism?


Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Saturday, 19 May 2012

परम पूज्य विनय मुनि मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेंगे

 परम पूज्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि के सुशिष्य परम पूज्य श्री विनय मुनि शीघ्र ही मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेंगे . उन्होंने पलिताना से विहार करते हुए लम्बा सफ़र तय किया है। 

इस बीच आपके वर्षीतप का पारना गज मंदिर परिसर में  परम पूज्य उपाध्याय श्री मणिप्रभ सागर जी महाराज की निश्रा में आखा तीज को संपन्न हुआ। केशरिया जी से विहार कर आप उदयपुर, चित्तोड़, भीलवाडा होते 
हुए शाहपुरा पहुंचे। वहां से विहार कर रविवार तक केकड़ी पहुँचने की सम्भावना है।  

केकड़ी से विहार कर आप मालपुरा पधारेंगे. 24-25 मई तक आपके मालपुरा पधारने की सम्भावना है। आप वहां
 दादाबाड़ी में कुछ दिन ठहरेंगे एवं तत्पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। परम पूज्य श्री विनय मुनि का
 चातुर्मास शिवजीराम भवन, जयपुर में होना तय हुआ है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर को इस वर्ष आपकी पावन निश्रा प्राप्त होगी।

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Friday, 9 March 2012

प. पू. श्री विनय मुनि एवं साध्वी श्री सुदर्शना श्री का चातुर्मास शिवजीराम भवन में

Param Pujya Sri Kushal Muni Maharaj

Param Pujya Sri Vinay Muni Maharaj , Palitana 


वर्षीतप आराधक  प. पू. श्री विनय मुनि एवं साध्वी श्री सुदर्शना श्री का चातुर्मास इस वर्ष शिवजीराम भवन में होना निश्चित हुआ है. प. पू. श्री विनय मुनि खरतर गच्छिय प. पू. मुनि श्री मोहनलाल जी महाराज के समुदाय के तपस्वी रत्न प. पू. श्री राजेंद्र मुनि के शिष्य हैं. वे प. पू. श्री जयानंद मुनि के शिष्य श्री कुशल मुनि के आज्ञानुवर्ती हैं.  प. पू. श्री विनय मुनि आदि  ठाना ४ इस वर्ष (३ जुलाई से प्रारंभ होने वाले) खरतर गच्छ संघ, जयपुर में चातुर्मास करेंगे. प्. पू. श्री कुशल मुनि के सान्निध्य में खरतर गच्छ के संघ मंत्री ज्योति कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत गोलेछा ने पलिताना तीर्थ में उनके चातुर्मास की जय बुलवाई.

प्. पू. प्रवर्तिनी महोदया स्व. श्री  विचक्षण श्री जी महाराज सा. की सुशिष्या एवं साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी की आज्ञानुवर्तिनी  साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी आदि ठाना ४ का चातुर्मास भी इस वर्ष खरतर गच्छ संघ जयपुर में होना निश्चित हुआ है. प. पू. साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जीमहाराज की निश्रा में मालपुरा तीर्थ में उनके चातुर्मास की जय बुलवाई गई.

अनेक वर्षों के बाद ऐसा शुभ अवसर आया है जब साधू भगवंत एवं साध्वी भगवंतों का चातुर्मास एक साथ होने जा रहा है.अत्यंत प्रसन्नता की बात है की इस वर्ष चतुर्विध संघ को एक साथ मिलकर चातुर्मास की आराधना करने का सुअवसर उपस्थित हुआ है.

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Sunday, 13 March 2011

परम पूज्या चंद्रप्रभा श्री जी महाराज का चातुर्मास जयपुर में

परम पूज्या  प्रवर्तिनी श्री चंद्रप्रभा श्री जी महाराज का आगामी चातुर्मास जयपुर में  होना निश्चित हुआ है.  आप श्री अपनी शिष्या मंडली सहित जयपुर में आगामी चातुर्मास व्यतीत करेंगी. चातुर्मास के दौरान प्रवर्तिनी महोदया स्वयं विचक्षण भवन (श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर ) एवं मोती डूंगरी दादाबाड़ी दोनों ही स्थानों पर थोड़े थोड़े दिन विराजेंगी. उनकी शिष्या मंडली भी दोनों ही स्थानों पर रहेंगी.
परम पूज्या प्रवर्तिनी महोदया ने श्री जैन स्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर के पदाधिकारियो से बातचीत के समय १० मार्च को मालपुरा में यह निर्णय सुनाया.
आप श्री मालपुरा से बिहार कर आज रेनवाल तक पहुँच चुकी हैं एवं १५ तारीख को सांगानेर दादाबाड़ी पहुचेंगी. १६ मार्च को आप के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में वहीँ दादागुरुदेव की पूजा पढाई जाएगी. 

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Thursday, 3 February 2011

मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार कार्यक्रम

परम पूज्या मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार का समय नजदीक आ गया है. आप श्री ७ फरबरी को मोहनबाड़ी, गलता रोड से विहार कर शिवजीराम भवन पधारेंगी. ८ फरबरी को आप शिवजीराम भवन से विहार कर मोती डूंगरी दादाबाड़ी पधारेंगी.

गत वर्ष मई के महीने में पूज्या श्री का जयपुर आगमन हुआ था. तब से अबतक जयपुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. पूज्या श्री का चातुर्मास मालपुरा तीर्थ में सानंद संपन्न हुआ जबकि उनकी ९ शिष्याएं जयपुर में ही विराज रहीं थी. चातुर्मास पश्चात महाराज श्री केकड़ी दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा करवाते हुए पुनः जयपुर पधारीं. दिसंबर माह में जयपुर पधार कर उन्होंने दादाबाड़ी में नन्दीश्वर द्वीप की प्रतिष्ठा करवाई.

 ३१ जनवरी को मोहनबाड़ी में आदिनाथ जिन मंदिर का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

मोहनबाड़ी में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य रविवार ६ फरवरी को


allvoices