![]() | ||||
| श्री जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, मालपुरा |
![]() |
| परम पूज्य श्री विनय मुनि |
परम पूज्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज साहब के सुशिष्य परम पूज्य श्री विनय मुनि, मुक्ति मुनि
एवं सुशिल मुनि का आज 23 मई, बुधवार, प्रातः 9.00 बजे मालपुरा दादाबाड़ी में प्रवेश हुआ। । आप श्री पालिताना से उग्र विहार कर अहमदाबाद,
केशरिया जी, उदयपुर, चित्तोड़, भीलवाडा, शाहपुरा, केकड़ीहोते हुए आज मालपुरा पहुंचे।
मालपुरा में महावीर भवन से आपके प्रवेश का जुलुस बैंड बाजे के साथ प्रातः 8.30 बजे प्रारंभ हुआ।
स्थानीय संघ के लोगों ने आपका भाव भीना स्वागत किया। कुछ समय महावीर भवन में प्रवचन
देने के पश्चात् मुनि गन ने वहां से प्रस्थान किया।
जुलुश में मालपुरा संघ के अलावा मालपुरा में विराजित परम पूज्या साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी महाराज साहब की शिष्याएं एवं श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर के पदाधिकारी गन भी सम्मिलित थे।
मालपुरा के बाज़ारों, मोहल्लों से होते हुए एवं स्थानीय श्री मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर के दर्शन करते हुए जुलुश
मालपुरा दादाबाड़ी पहुचा। वहां पर सधवा स्त्रियाँ मंगल कलश ले कर आपके स्वागत के लिए कड़ी थीं। जयपुर के संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने गहुली कर आपका स्वागत किया। सामूहिक दर्शन के बाद परम पूज्य श्री विनय मुनि का प्रवचन हुआ। यह कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र जी छाजेड, सांस्कृतिक मंत्री श्री राजेंद्र जी भंसाली, मालपुरा के व्यवस्थापक द्वय श्री प्रकाश जी बांठिया एवं महेश चन्दजी महमवाल व श्री प्रेमचंदजी गोलेछा
आदि भी उपस्थित थे।
जैन साधू परम पूज्य श्री विनय मुनि का चातुर्मास जयपुर खरतर गच्छ संघ में होना निश्चित हुआ है।
Thanks,
Jyoti Kothari

