Showing posts with label मालपुरा दादाबाड़ी. Show all posts
Showing posts with label मालपुरा दादाबाड़ी. Show all posts

Monday, 10 June 2013

मालपुरा में खरतर गच्छ महासंघ का अमृत मंथन शिविर


अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ महासंघ का दो दिवसीय अमृत मंथन शिविर श्री जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, मालपुरा में ३ एवं ४ अगस्त २०१३, शनि-रविवार को आयोजित होगा। महासंघ की कार्यकारिणी  ने अपनी दिल्ली बैठक में ३ जून को यह निर्णय लिया. 

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर इस दो दिवसीय अमृत मंथन शिविर की मेजवानी करेगा। इस चिंतन शिविर में संघ, समाज, गच्छ, दादाबाड़ी आदि के  उन्नयन के सम्वन्ध में चिंतन कर महासंघ के भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इस चिंतन शिविर में महासंघ के पदाधिकारियों,सदस्यों के साथ खरतर गच्छ के स्थानीय संघों के  पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है. 

विभिन्न संघों के परष्पर विचार विनिमय से संगठन को भी मजबूती मिलेगि. यह शिविर वयोवृद्ध साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी की निश्रा एवं दादागुरुदेव की पावन छत्रछाया  में संपन्न होगा. महासंघ के अध्यक्ष श्री रिखव चंद झाडचुर इस कार्य में विशेष रुचि ले रहे हैं। 

अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ महासंघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ श्रावक श्री विमल चन्द सुराना को आयोजन समिति का अध्यक्ष एवं ज्योति कोठारी को संयोजक मनोनित किया गया है. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु  तत्परता से प्रयास कर रहे है. 

मालपुरा तीर्थ जयपुर से ९५ कि मी की की दूरी पर स्थित है. इस शिविर में पधारने पर जयपुर में चातुर्मास के लिए पधारने वाले महोपाध्याय ललितप्रभ सागर जी महाराज एवं चन्द्रप्रभ सागर जी महाराज के दर्शन वंदन का लाभ भी प्राप्त होगा। साथ ही अजमेर एवं विलाडा दादाबाड़ी के दर्शन भी हो सकेङ्गे. 


Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Sunday, 17 June 2012

मालपुरा दादाबाड़ी में मीठे पानी एवं जनरेटर से बिजली की सुविधा शीघ्र


मालपुरा दादाबाड़ी जैन समाज की विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली है। यहाँ पर दादा जिन कुशल सूरी के भव्य दादाबाड़ी के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारते हैं एवं दादागुरुदेव को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।  यात्रिओं के सुविधार्थ यहाँ एक विशाल धर्मशाला, भोजनशाला, वाचनालय, दवाखाना आदि मौजूद है। संघ द्वारा यात्रिओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी का प्रयास निरंतर जारी है। यहाँ पर आवास एवं भोजन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

अब तक यहाँ पर पीने के लिए मीठे पानी परन्तु नहाने-धोने के लिए खारे पानी की ही व्यवस्था थी। परन्तु अब ढाई लाख लीटर के एक विशाल टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे नहाने के लिए भी मीठा पानी उपलब्ध हो सके।

मालपुरा कस्बाई इलाका होने के कारन यहाँ पर बिजली की उपलब्धता कम है एवं समय समय पर बिजली गूल हो जाती है। ऐसी स्थिति में इनवर्टर द्वारा प्रमुख स्थानों में बिजली की व्यवस्था अब तक की जाती रही है परन्तु अब 125 केवी का एक विशाल जनरेटर लगवाया जा रहा है जिससे बिजली चले जाने की स्थिति में  जनरेटर चला कर यह सुविधा उपलब्ध कराइ जा सके।

इसी प्रकार भोजनशाला के बहार एक सुन्दर प्याऊ का भी निर्माण कराया जा रहा है जिससे पीने के पानी की अतिरिक्त सुविधा मिल सके। दादाबाड़ी के बाहर के हिस्से में नया रंग रोगन करवा दिया गया है एवं शीघ्र ही दादाबाड़ी के अन्दर हॉल में भी कार्य प्रारंभ करवाया जा रहा है। दादाबाड़ी परिसर के बाहर स्थित श्री आदिनाथ भगवन की प्राचीन छतरी का भी जीर्णोद्धार करवा दिया गया है। यह छतरी वर्षों से उपेक्षित पड़ी थी। अब इस के ऊपर कलश का निर्माण करवा कर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

यह सभी निर्माण कार्य दानदाताओं के सहयोग से चल रहा है। दानदाताओं से इन पुनीत कार्यों में लाभ लेने हेतु विनती है।

Malpura Dadabadi, Dadaguru Jin Kushal Suri

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Thursday, 24 May 2012

परम पूज्य श्री विनय मुनि का मालपुरा दादाबाड़ी प्रवेश


Sri Jin Kushal Suri Dadabadi, Malpura
श्री जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, मालपुरा 



Jain Sadhu Sri Vinay Muni
परम पूज्य श्री विनय मुनि 


परम पूज्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज साहब के सुशिष्य  परम पूज्य श्री विनय मुनि, मुक्ति मुनि 
एवं सुशिल मुनि का आज 23 मई, बुधवार, प्रातः 9.00 बजे मालपुरा दादाबाड़ी में प्रवेश हुआ। । आप श्री पालिताना से उग्र विहार कर अहमदाबाद, केशरिया जी,  उदयपुर, चित्तोड़, भीलवाडा, शाहपुरा, केकड़ी
होते हुए आज मालपुरा पहुंचे।

मालपुरा में महावीर भवन से आपके प्रवेश का जुलुस बैंड बाजे के साथ प्रातः 8.30 बजे प्रारंभ हुआ।
स्थानीय संघ के लोगों ने  आपका भाव भीना स्वागत किया। कुछ समय महावीर भवन में प्रवचन
देने के पश्चात्  मुनि गन ने वहां से प्रस्थान किया।

जुलुश में मालपुरा संघ के अलावा मालपुरा में विराजित परम पूज्या साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी महाराज साहब की शिष्याएं   एवं श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर के पदाधिकारी गन भी सम्मिलित थे।

 मालपुरा के बाज़ारों, मोहल्लों से होते हुए एवं स्थानीय श्री मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर के दर्शन करते हुए जुलुश
 मालपुरा दादाबाड़ी पहुचा। वहां पर सधवा स्त्रियाँ मंगल कलश ले कर आपके स्वागत के लिए कड़ी थीं। जयपुर के संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने गहुली कर आपका स्वागत किया। सामूहिक दर्शन के बाद परम पूज्य श्री विनय मुनि का प्रवचन हुआ।  यह कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र जी छाजेड, सांस्कृतिक मंत्री श्री राजेंद्र जी भंसाली, मालपुरा के व्यवस्थापक द्वय श्री प्रकाश जी बांठिया एवं महेश चन्दजी महमवाल व श्री प्रेमचंदजी गोलेछा
आदि भी उपस्थित थे।

जैन साधू परम पूज्य श्री विनय मुनि का चातुर्मास जयपुर खरतर गच्छ संघ में होना निश्चित हुआ है।


Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices

Tuesday, 22 May 2012

परम पूज्य विनय मुनि का मालपुरा दादाबाड़ी प्रवेश 23 मई को

 परम पूज्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज साहब के सुशिष्य  परम पूज्य श्री विनय मुनि आदि का मालपुरा
दादाबाड़ी में प्रवेश 23 मई, बुधवार, प्रातः 8.30 बजे होगा। आप श्री पालिताना से उग्र विहार कर अहमदाबाद,
केशरिया जी,  उदयपुर, चित्तोड़, भीलवाडा, शाहपुरा, केकड़ी होते हुए 23 को मालपुरा पहुच रहे हैं । 

मालपुरा में महावीर भवन से आपके प्रवेश का जुलुस प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगा एवं मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेगा। वहां पर सामूहिक दर्शन के बाद आपका प्रवचन होगा।  यह कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा
आयोजित किया जायेगा। सभी साधर्मी बंधू सदर आमंत्रित हैं।

 परम पूज्य श्री विनय मुनि का चातुर्मास जयपुर खरतर गच्छ संघ में होना निश्चित हुआ है।

Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices

Tuesday, 3 April 2012

साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी: एक महान साधिका


परम पूज्या साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी एक महान साधिका थीं. वे समता मूर्ति एवं जप साधिका थीं. लम्बी बीमारी उनकी साधना को कमजोर नहीं कर पाई. वे एक विदुषी साध्वी थीं एवं संस्कृत, प्राकृत अदि भाषाओँ का अच्छा ज्ञान रखती थीं. उन्होंने सुदीर्घ संयम काल में आगमों एवं अन्य शाश्त्रों का भी खूब अध्ययन किया था.

गत वर्ष, जुलाई महीने के मध्य में मालपुरा में जब उनका स्वास्थ्य ख़राब हुआ तब उनसे इलाज हेतु  जयपुर आने की विनती की. उन्होंने मुझसे कहा की मुझे दादागुरु के शरण में ही रहने दो. इसके एक दिन बाद ही उनका स्वास्थ्य ज्यादा ख़राब हो गया एवं मालपुरा में ही उन्हें अस्पताल में भारती कराया गया. वहां अपेक्षित सुधर नहीं होने पर जयपुर में दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ दिनों में उनकी तवियत में सुधर हुआ एवं उन्हें दादाबाड़ी ला कर रखा गया. इस पुरे दौर में उनकी समता देखने लायक थी. इतनी वेदना में भी कभी उफ नहीं. निरंतर जप साधना में निमग्न रहना एवं आगंतुकों को मंगल आशीर्वाद देना.

उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ा एवं उन्हें पुनः अस्पताल ले जाना पड़ा. इस बार वे संभल नहीं पाई. दिमागी टीबी के साथ लकवे ने उन्हें जकड लिया. धीरे धीरे उन्होंने बोलना भी बंद कर दिया, खाना पीना सब नली से. ऐसी स्थिति में भी कोई उफ नहीं, समता की साधना. 

साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी का जन्म सन १९४० में मुल्तान में हुआ. भारत विभाजन के समय वे अपने परिवार के साथ ७ वर्ष की उम्र में वहां से भारत आ गईं. १६ वर्ष की अल्प आयु में उन्होंने स्व. प्रवर्तिनी श्री विचक्षण श्री जी के पास पलिताना में दीक्षा अंगीकार की. उनकी बड़ी दीक्षा अजमेर में दादा जिन दत्त सूरी की अष्टम शताब्दी महोत्सव के दौरान हुआ. आपने लगभग ५६ वर्ष तक चरित्र का पालन किया एवं अंतिम आराधना व संथारा पूर्वक मिति चैत्र वादी दूज संवत २०६९ को प्रातः काल आपका जयपुर में  देवलोकगमन हुआ. आपका अंतिम संस्कार समारोह पूर्वक आदर्शनगर श्मशान में उसी दिन दोपहर को किया गया.


आपकी दोनों बड़ी बहने (साध्वी चन्द्रकला श्री एवं साध्वी सुलोचना श्री) भी दीक्षित हैं एवं इस समय मालपुरा में विराज रहीं हैं.

साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी की गुणानुवाद सभा

Sadhvi Sudarshana Sri Ji left for her heavenly abode


Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Friday, 24 February 2012

मालपुरा दादाबाड़ी में दादामेला संपन्न


श्री जिन कुशल सुरिश्वर जी के स्वर्गारोहण तिथि के उपलक्ष्य में दिनांक २० व २१ फरबरी २०१२ को मालपुरा दादाबाड़ी में दादामेला संपन्न हुआ. इस उपलक्ष्य में २० तारीख को सुबह श्री वासुपूज्य स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर पञ्च कल्याणक पूजा पढाई गई.  साम को दादागुरुदेव की विशेष आरती का आयोजन रखा गया. कोलकाता- ग्वालियर निवासी श्री सुवोध चंद बोथरा ने आरती एवं मंगल दीपक की बोली ले कर सबसे पहले आरती व मंगल दीपक करने का लाभ लिया. आरती के बाद भक्ति संध्या प्रारंभ हुई.

रात्रि जागरण का कार्यक्रम संभव लुनिया, खैरागढ़ के भजन से प्रारंभ हुआ. संभव लुनिया की आयु अभी कम है लेकिन उनके गायन ने सभी को प्रभावित किया. इसके बाद इंदौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक  लवेश बुरड ने अपने भजनों से शमा बांध दिया. उनके भजनों से श्रोता भाव विभोर हो गए. पुरे दौर में गायन के साथ नृत्य का दौर भी चलता रहा.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की और से मेला आयोजन के लाभार्थी परिवार सिवनी के मालू परिवार का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया. संघ के अध्यक्ष श्री मानक चन्द गोलेछा, कोषाध्यक्ष श्री मोहनलाल डागा, सांस्कृतिक मंत्री श्री राजेंद्र भंसाली, मालपुरा व्यवस्थापक श्री प्रकाश बंथिया एवं श्री महेश चन्द महमवाल ने मालू परिवार का स्वागत किया. संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने मालपुरा में विशेष आर्थिक सहयोग के लिए श्री सुवोध चन्द बोथरा एवं उनके पुत्र श्री विशाल चन्द बोथरा का सफा पहना कर स्वागत किया. 

स्वागत कार्यक्रम के बाद भजन संध्या का दूसरा दौर प्रारंभ हुआ. मध्य रात्रि का समय होने के वाबजूद श्रद्धालुगन कलकत्ता के प्रसिध्ध्ह गायक श्री देवेन्द्र बेगानी का इंतज़ार कर रहे थे. श्री देवेन्द्र बेगानी के गायन पर श्रोतागण झूम उठे एवं दादागुरुदेव की भक्ति में लीन हो गए. भजन संध्या का आखरी दौर कलकत्ता के ही सुप्रसिद्ध गायक श्री विजय सोनी के नाम रहा. उन्होंने सुबह ६ बजे तक श्रोताओं को अपने साथ बांधे रखा.

दोपहर को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा राखी गई. इंदौर के श्री लवेश बुरड ने अपने गायन से पूजा में जोश बनाये रखा.  मेले का सम्पूर्ण कार्यक्रम वयोवृद्ध साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी महाराज साहब अदि ठाना ३ के पवन सान्निध्य में संपन्न हुआ.

इस मेले के अवसर पर हरी विहार, पलिताना के अध्यक्ष बंगालुरू निवासी श्री विजयलाल डोसी, ग्वालियर संघ के अध्यक्ष श्री खेमचंद पारख,  जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती जतन कँवर गोलेछा, अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ महासंघ के श्री अनिल पारख अदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. इस अवसर पर जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, रायपुर, जबलपुर, हैदराबाद, जोधपुर, भोपाल, नागपुर अदि अनेक स्थानों से श्रद्धालुओं ने शिरकत की.

मालपुरा में दादा श्री जिन कुशल सूरी ने फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (होली) के दिन दर्शन दिया था. इस उपलक्ष्य में भी प्रतिवर्ष एक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष यह मेला ७ व ८ मार्च २०१२ को आयोजित होगा. जयपुर के कुवाड़ परिवार ने इस मेले के आयोजन का सम्पूर्ण लाभ लिया है.

Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices

Sunday, 12 February 2012

पंजाब केशरी दैनिक में छाया मालपुरा दादाबाड़ी


 पंजाब केशरी, भारत के प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अख़बार ने विश्व विख्यात मालपुरा दादाबाड़ी के सम्बन्ध में एक विशेष लेख छापा है. म्हारो राजस्थान पन्ने में श्री जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, मालपुरा, के बारे में आधे पन्ने से भी अधिक में छापा है. इस लेख में मालपुरा दादाबाड़ी के संवंध में विस्तृत विवरण दिया है साथ ही कई रंगीन चित्र भी दिए है. मालपुरा जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल है.

पंजन केशरी द्वारा प्रमुखता से इसे छापने से दादाबाड़ी एवं मालपुरा को विशेष प्रसिद्धि मिलेगी. इससे मालपुरा आनेवाले यात्रिओं की संख्या में भी अभिवृद्धि होने की सम्भावना है. इस क्रय के लिए हम पंजाब केशरी दैनिक के आभारी हैं.

मालपुरा दादाबाड़ी में दिनांक २० व २१ फरबरी को दादामेला एवं ६ व ७ मार्च को होली मेले का आयोजन किया गया है जिनमे हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है. 

मालपुरा दादाबाड़ी में दादामेले की तैयारी: निर्माण, रखरखाव व रंगरोगन

Malpura photographs by Lilian Haidar, New York

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Friday, 10 February 2012

मालपुरा दादाबाड़ी में दादामेले की तैयारी: निर्माण, रखरखाव व रंगरोगन


श्री जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, मालपुरा में श्री जिन कुशल सूरी के स्वर्गारोहण दिवस के अवसर पर २० व २१ फरबरी २०१२ को श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ,जयपुर की ओर से भव्य दादामेले का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर २० फरबरी को भव्य रात्रि जागरण होगा जिसमे कोलकाता, बीकानेर, इन्दोर एवं खैरागढ़ के लोकप्रिय संगीतकारों द्वारा दादागुरु देवों के भजन प्रस्तुत किये जायेंगे.  प्रति वर्ष की भांति इस बार भी हजारों की संख्या में दादागुरु देव के भक्तजन दादामेले के शुभ अवसर पर मालपुरा दादाबाड़ी में उपश्थित रहकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. २१ तारीख को सुबह दादागुरुदेव की बड़ी पूजा पढाई जाएगी. 

इस मेले के सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाभ सिवनी निवासी श्री नेमीचंद मालू परिवार ने लिया है. भक्ति संध्या, पूजा एवं सधर्मी वात्सल्य का सम्पूर्ण कार्यक्रम इसी परिवार द्वारा कराया जायेगा.

मेले में भक्तों की भारी उपस्थिति को देखते हुए खरतर गच्छ संघ, जयपुर द्वारा मालपुरा दादाबाड़ी में विशेष व्यवस्था की जा रही है. जहाँ एक ओर नवीन निर्माण कराया जा रहा है वहीँ दादाबाड़ी, मंदिर, धर्मशाला एवं परिसर के अन्य स्थानों के रखरखाव का कार्य भी कराया जा रहा है. ४० कमरों में नई sanitary fitting कराइ गई है. इसके साथ ही पानी की अच्छी व्यवस्था के लिए नई pipeline भी डलवाई गई है. भोजनशाला पंडाल के पास चाय पिने के स्थान की कच्छी फर्श पर चिप्स करवाया जा रहा है. ५ हॉल में यात्रिओं के सामान रखने के लिए अलमारियां बनवा दी गई है.  यात्रिओं को अधिकतम सुविधा मिल सके इसके लिए बेहतर इंतज़ाम करने की कोशिश की जा रही है.

दादाबाड़ी के बाहर की ओर नए सिरे से रंगरोगन करवा कर इसे भव्य रूप दिया जा रहा है.

बाहर से पधारने वाले भक्तगण एवं यात्रिओं से निवेदन है अपने आने की पूर्व सुचना दे कर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें. कमरे की बुकिंग हेतु संघ कार्यालय, शिवजीराम भवन, जयपुर, दूरभाष ०१४१-२५६३८८४  से (कार्यालय समय १० से ५ बजे तक) संपर्क करने का कष्ट करें.

Thanks,
Jyoti Kothari 
Jain Encyclopedia: New Jain website

allvoices

Tuesday, 19 October 2010

पंचायती मंदिर में श्री नवपद जी की पूजा

नवपद ओली के उपलक्ष्य में आज दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को पंचायती मंदिर, दडा में श्री नवपद जी की पूजा का आयोजन किया गया है. नवपद पूजा व्याख्यान के बाद सुबह दस बजे से शुरू होगी.

परंपरागत रूप से यह पूजा आश्विन शुक्ल द्वादसी को पंचायती मंदिर में पढाई जाती रही है. आज भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए यह पूजा पढाई जाएगी.

प. पू. साध्वी श्री संयमनिधि श्री जी एवं आत्मनिधि श्री जी महाराज की निश्रा में यह कार्य क्रम श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ आयोजित करेगा.

सभी से पूजा में पधारने की विनती है.

मालपुरा दादाबाड़ी में प. पू. श्री चन्द्रकला श्री जी एवं श्री मणिप्रभा श्री जी महाराज साहब की निश्रा में तिन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कल से होगा. प्रथम दिन श्री सिद्ध चक्र महापूजन का आयोजन जयपुर के दासोत परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जायेगा.

allvoices