Showing posts with label पंचायती मंदिर. Show all posts
Showing posts with label पंचायती मंदिर. Show all posts

Tuesday, 19 October 2010

पंचायती मंदिर में श्री नवपद जी की पूजा

नवपद ओली के उपलक्ष्य में आज दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को पंचायती मंदिर, दडा में श्री नवपद जी की पूजा का आयोजन किया गया है. नवपद पूजा व्याख्यान के बाद सुबह दस बजे से शुरू होगी.

परंपरागत रूप से यह पूजा आश्विन शुक्ल द्वादसी को पंचायती मंदिर में पढाई जाती रही है. आज भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए यह पूजा पढाई जाएगी.

प. पू. साध्वी श्री संयमनिधि श्री जी एवं आत्मनिधि श्री जी महाराज की निश्रा में यह कार्य क्रम श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ आयोजित करेगा.

सभी से पूजा में पधारने की विनती है.

मालपुरा दादाबाड़ी में प. पू. श्री चन्द्रकला श्री जी एवं श्री मणिप्रभा श्री जी महाराज साहब की निश्रा में तिन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कल से होगा. प्रथम दिन श्री सिद्ध चक्र महापूजन का आयोजन जयपुर के दासोत परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जायेगा.

allvoices