Showing posts with label रात्रि जागरण. Show all posts
Showing posts with label रात्रि जागरण. Show all posts

Saturday, 30 December 2017

मालपुरा में नववर्ष मेला


आइये नववर्ष मनाएं मालपुरा दादागुरुदेव के साथ 

श्री जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, मालपुरा में श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर द्वारा  (३१ दिसंबर, २०१७ -१ जनवरी, २०१८) नववर्ष मेले का आयोजन किया गया है. नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशभर से आये हुए गुरुभक्त कलाकार गण ३१ दिसंबर को संगीतमय प्रस्तुति देंगे. वे अपनी  स्वरलहरियों से रात्रि जागरण में दादागुरुदेव की भक्ति सरिता बहाएंगे.

श्री जिन कुशल सूरी, मालपुरा दादाबाड़ी
 
इससे पूर्व कुमारपाल राजा की आरती का भव्य कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे तीर्थंकर परमात्मा की भव्य आरती की जायेगी. इसके बाद दादागुरुदेव व अन्य आरती के बाद भक्ति संध्या होगी. इस दिन सायंकाल के साधर्मी वात्सल्य का लाभ श्री विश्वास जी - श्रीमती रेणु जी गोठी परिवार एवं भक्ति संध्या का लाभ श्रीमान चंद्रप्रकाश जी प्रकाशचन्द जी लोढ़ा परिवार ने लिया है.

मालपुरा रात्रि जागरण में झूमते भक्तगण 

नववर्ष १ जनवरी प्रातः श्री राम ऋद्धिसार द्वारा रचित श्री दादागुरुदेव की बड़ी पूजा होगी। इस दिन के नवकारसी, पूजा, एवं साधर्मी वात्सल्य का लाभ स्वर्गीया श्रीमती प्रेमकुमारी सुराणा, धर्मपत्नी श्री कमल चन्द जी सुराणा  की स्मृति में सुराणा परिवार द्वारा लिया गया है.

मालपुरा दादाबाड़ी में पूजा का एक दृश्य 

यह सभी कार्यक्रम परम पूज्या स्वर्गीया प्रवर्तिनी महोदया श्री विचक्षण श्री जी महाराज साहब की सुशिष्या परम पूज्या चन्द्रकला श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा एवं  परम पूज्या स्वर्गीया प्रवर्तिनी महोदया श्री प्रमोद श्री जी महाराज साहब की सुशिष्या परम पूज्या श्री गुणरंजना श्री जी महाराज साहब की निश्रा में मनाया जायेगा. इन सभी कार्यक्रमों में सभी साधर्मी वन्धुओं की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है.

सधन्यवाद,
ज्योति कुमार कोठारी

#मालपुरा #दादाबाड़ी #नववर्ष #मेला #2018 

allvoices

Friday, 24 February 2012

मालपुरा दादाबाड़ी में दादामेला संपन्न


श्री जिन कुशल सुरिश्वर जी के स्वर्गारोहण तिथि के उपलक्ष्य में दिनांक २० व २१ फरबरी २०१२ को मालपुरा दादाबाड़ी में दादामेला संपन्न हुआ. इस उपलक्ष्य में २० तारीख को सुबह श्री वासुपूज्य स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर पञ्च कल्याणक पूजा पढाई गई.  साम को दादागुरुदेव की विशेष आरती का आयोजन रखा गया. कोलकाता- ग्वालियर निवासी श्री सुवोध चंद बोथरा ने आरती एवं मंगल दीपक की बोली ले कर सबसे पहले आरती व मंगल दीपक करने का लाभ लिया. आरती के बाद भक्ति संध्या प्रारंभ हुई.

रात्रि जागरण का कार्यक्रम संभव लुनिया, खैरागढ़ के भजन से प्रारंभ हुआ. संभव लुनिया की आयु अभी कम है लेकिन उनके गायन ने सभी को प्रभावित किया. इसके बाद इंदौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक  लवेश बुरड ने अपने भजनों से शमा बांध दिया. उनके भजनों से श्रोता भाव विभोर हो गए. पुरे दौर में गायन के साथ नृत्य का दौर भी चलता रहा.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की और से मेला आयोजन के लाभार्थी परिवार सिवनी के मालू परिवार का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया. संघ के अध्यक्ष श्री मानक चन्द गोलेछा, कोषाध्यक्ष श्री मोहनलाल डागा, सांस्कृतिक मंत्री श्री राजेंद्र भंसाली, मालपुरा व्यवस्थापक श्री प्रकाश बंथिया एवं श्री महेश चन्द महमवाल ने मालू परिवार का स्वागत किया. संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने मालपुरा में विशेष आर्थिक सहयोग के लिए श्री सुवोध चन्द बोथरा एवं उनके पुत्र श्री विशाल चन्द बोथरा का सफा पहना कर स्वागत किया. 

स्वागत कार्यक्रम के बाद भजन संध्या का दूसरा दौर प्रारंभ हुआ. मध्य रात्रि का समय होने के वाबजूद श्रद्धालुगन कलकत्ता के प्रसिध्ध्ह गायक श्री देवेन्द्र बेगानी का इंतज़ार कर रहे थे. श्री देवेन्द्र बेगानी के गायन पर श्रोतागण झूम उठे एवं दादागुरुदेव की भक्ति में लीन हो गए. भजन संध्या का आखरी दौर कलकत्ता के ही सुप्रसिद्ध गायक श्री विजय सोनी के नाम रहा. उन्होंने सुबह ६ बजे तक श्रोताओं को अपने साथ बांधे रखा.

दोपहर को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा राखी गई. इंदौर के श्री लवेश बुरड ने अपने गायन से पूजा में जोश बनाये रखा.  मेले का सम्पूर्ण कार्यक्रम वयोवृद्ध साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी महाराज साहब अदि ठाना ३ के पवन सान्निध्य में संपन्न हुआ.

इस मेले के अवसर पर हरी विहार, पलिताना के अध्यक्ष बंगालुरू निवासी श्री विजयलाल डोसी, ग्वालियर संघ के अध्यक्ष श्री खेमचंद पारख,  जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती जतन कँवर गोलेछा, अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ महासंघ के श्री अनिल पारख अदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. इस अवसर पर जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, रायपुर, जबलपुर, हैदराबाद, जोधपुर, भोपाल, नागपुर अदि अनेक स्थानों से श्रद्धालुओं ने शिरकत की.

मालपुरा में दादा श्री जिन कुशल सूरी ने फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (होली) के दिन दर्शन दिया था. इस उपलक्ष्य में भी प्रतिवर्ष एक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष यह मेला ७ व ८ मार्च २०१२ को आयोजित होगा. जयपुर के कुवाड़ परिवार ने इस मेले के आयोजन का सम्पूर्ण लाभ लिया है.

Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices