Showing posts with label ऋषभ देव स्वामी. Show all posts
Showing posts with label ऋषभ देव स्वामी. Show all posts

Monday, 22 April 2013

मैत्रीप्रभ सागर जी एवं शशिप्रभा श्री जी जयपुर में


परम पूज्य जीवदया प्रेमी मुनि श्री मैत्रीप्रभ सागर जी एवं परम पूज्या बंगदेश उद्धारिका साध्वी श्री शशिप्रभा श्रीजी महाराज साहब जयपुर पधार चुके हैं। आपलोग आज साम मोहनबाड़ी पधारेंगे एवं दिनांक २४  अप्रैल तक वहीँ विरजेङ्गे. इसके बाद २५ की सुबह वहां से विहार कर बड़ी चौपड होते हुए शिवजीराम भवन पधारेंगे।

२ ६ अप्रैल को प्रातः साढ़े छह बजे कटला  मंदिर के भव्य नव निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आप सब की निश्रा में संपन्न होगा. परम पूज्या तपस्विनी साध्वी श्री सुयशा श्रीजी महाराज के वर्धमान तप की बाबनवीं ओली का पारना भी वहीँ संपन्न होगा

परम पूज्या बंगदेश उद्धारिका साध्वी श्री शशिप्रभा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना की प्रेरणा एवं निश्रा में श्री ऋषभ देव स्वामी (कटला) मंदिर, दादाबाड़ी एवं धर्मशाला का शिलान्यास समारोह  १२ मई को संपन्न होगा.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित इन सभी कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है.

Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices