Showing posts with label कटला मंदिर. Show all posts
Showing posts with label कटला मंदिर. Show all posts

Saturday, 11 May 2013

श्री ऋषभ देव मंदिर (कटला) का शिलान्यास कल


श्री ऋषभ देव (कटला मंदिर) का शिलान्यास कल १२ मई को प्रातः ७ बजे होगा. परम पूज्य जीवदया प्रेमी मुनि श्री मैत्रीप्रभ सागर जी महाराज,  परम पूज्या साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी महाराज,  परम पूज्या साध्वी श्री सुयशा श्री जी महाराज साहब आदि की निश्रा में यह शिलान्यास संपन्न होने जा रहा है.

परम पूज्या प्रवर्तिनी स्वर्गीया श्री सज्जन श्री जी महाराज के दीक्षा दिवस पर इस मंदिर की प्रतिष्ठा आज से
 ७१ वर्ष पूर्व हुई थी। उनके ससुराल गोलेछा परिवार ने बाद में यह मंदिर श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर को सौंप दिया था. अब उसी परिवार के श्री नरेन्द्र जी संध्या जी गोलेछा   इस मंदिर को बृहद रूप में पुनर्निर्माण करवा रहे हें। मंदिर के साथ दादाबाड़ी एवं धर्मशाला का निर्माण भी अन्य दानदाताओं के सहयोग से करवाया जायेगा.

कल शिलान्यास के साथ ही मूर्तियों का उत्थापन एवं अलग स्थान में उन्हें विराजमान भी कराया जयेगा. सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में पधारने की विनती है.

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Monday, 22 April 2013

मैत्रीप्रभ सागर जी एवं शशिप्रभा श्री जी जयपुर में


परम पूज्य जीवदया प्रेमी मुनि श्री मैत्रीप्रभ सागर जी एवं परम पूज्या बंगदेश उद्धारिका साध्वी श्री शशिप्रभा श्रीजी महाराज साहब जयपुर पधार चुके हैं। आपलोग आज साम मोहनबाड़ी पधारेंगे एवं दिनांक २४  अप्रैल तक वहीँ विरजेङ्गे. इसके बाद २५ की सुबह वहां से विहार कर बड़ी चौपड होते हुए शिवजीराम भवन पधारेंगे।

२ ६ अप्रैल को प्रातः साढ़े छह बजे कटला  मंदिर के भव्य नव निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आप सब की निश्रा में संपन्न होगा. परम पूज्या तपस्विनी साध्वी श्री सुयशा श्रीजी महाराज के वर्धमान तप की बाबनवीं ओली का पारना भी वहीँ संपन्न होगा

परम पूज्या बंगदेश उद्धारिका साध्वी श्री शशिप्रभा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना की प्रेरणा एवं निश्रा में श्री ऋषभ देव स्वामी (कटला) मंदिर, दादाबाड़ी एवं धर्मशाला का शिलान्यास समारोह  १२ मई को संपन्न होगा.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित इन सभी कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है.

Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices