Showing posts with label दादाबाड़ी. Show all posts
Showing posts with label दादाबाड़ी. Show all posts

Monday, 22 April 2013

मैत्रीप्रभ सागर जी एवं शशिप्रभा श्री जी जयपुर में


परम पूज्य जीवदया प्रेमी मुनि श्री मैत्रीप्रभ सागर जी एवं परम पूज्या बंगदेश उद्धारिका साध्वी श्री शशिप्रभा श्रीजी महाराज साहब जयपुर पधार चुके हैं। आपलोग आज साम मोहनबाड़ी पधारेंगे एवं दिनांक २४  अप्रैल तक वहीँ विरजेङ्गे. इसके बाद २५ की सुबह वहां से विहार कर बड़ी चौपड होते हुए शिवजीराम भवन पधारेंगे।

२ ६ अप्रैल को प्रातः साढ़े छह बजे कटला  मंदिर के भव्य नव निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आप सब की निश्रा में संपन्न होगा. परम पूज्या तपस्विनी साध्वी श्री सुयशा श्रीजी महाराज के वर्धमान तप की बाबनवीं ओली का पारना भी वहीँ संपन्न होगा

परम पूज्या बंगदेश उद्धारिका साध्वी श्री शशिप्रभा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना की प्रेरणा एवं निश्रा में श्री ऋषभ देव स्वामी (कटला) मंदिर, दादाबाड़ी एवं धर्मशाला का शिलान्यास समारोह  १२ मई को संपन्न होगा.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित इन सभी कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है.

Thanks,
 Jyoti Kothari

allvoices

Saturday, 26 May 2012

सांगानेर दादाबाड़ी में विनय मुनि के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव एवं ध्वजारोहण 1 जून को

सांगानेर स्थित प्राचीन श्री जिन कुशल सूरी  दादाबाड़ी में परम पूज्य विनय मुनि के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव
एवं ध्वजारोहण 1 जून को  संपन्न होगा। 400 वर्षों से भी अधिक प्राचीन इस दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा
 इसी दिन हुई थी। इस उपलक्ष्य में लुनिया बाबा परिवार की और से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा प्रातः 9 बजे से पढाई जाएगी। पूजा के मध्य में दादाबाड़ी में ध्वजा चढ़ेगी। पूजन पश्चात सधर्मी वात्सल्य का 
आयोजन रहेगा।

यह प्राचीन दादाबाड़ी चौथे दादा श्री जिन चन्द्र सूरी जी महाराज की प्रेरणा से सम्राट अकबर के मंत्री
 करमचंद बच्छावत ने बनवाई थी। दादाबाड़ी से कुछ ही दुरी पर सांगानेर शहर में श्री आदिनाथ स्वामी 
एवं चंदाप्रभु भगवन के दो प्राचीन मंदिर भी हैं।

परम पूज्य विनय मुनि आदि इस समय मालपुरा दादाबाड़ी में विराजमान हैं एवं 27 मई को वहां से विहार
कर 1 जून को सांगानेर दादाबाड़ी पहुचेंगे. 

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम आपकी निश्रा में श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ द्वारा आयोजित किया जायेगा।
सभी साधर्मी बंधू सदर आमंत्रित हैं।

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Saturday, 19 May 2012

परम पूज्य विनय मुनि मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेंगे

 परम पूज्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि के सुशिष्य परम पूज्य श्री विनय मुनि शीघ्र ही मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेंगे . उन्होंने पलिताना से विहार करते हुए लम्बा सफ़र तय किया है। 

इस बीच आपके वर्षीतप का पारना गज मंदिर परिसर में  परम पूज्य उपाध्याय श्री मणिप्रभ सागर जी महाराज की निश्रा में आखा तीज को संपन्न हुआ। केशरिया जी से विहार कर आप उदयपुर, चित्तोड़, भीलवाडा होते 
हुए शाहपुरा पहुंचे। वहां से विहार कर रविवार तक केकड़ी पहुँचने की सम्भावना है।  

केकड़ी से विहार कर आप मालपुरा पधारेंगे. 24-25 मई तक आपके मालपुरा पधारने की सम्भावना है। आप वहां
 दादाबाड़ी में कुछ दिन ठहरेंगे एवं तत्पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। परम पूज्य श्री विनय मुनि का
 चातुर्मास शिवजीराम भवन, जयपुर में होना तय हुआ है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर को इस वर्ष आपकी पावन निश्रा प्राप्त होगी।

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Sunday, 25 March 2012

साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी की गुणानुवाद सभा


 प्. पू. साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी म. सा. का कल प्रातः जयपुर में देवलोकगमन हो गया. उन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दिनांक २५ मार्च २०१२ रविवार प्रातः ९ बजे मोती डूंगरी दादाबाड़ी प्रांगन प. पू. साध्वी श्री सुयशा श्री जी आदि ठाना ३ की निश्रा में गुणानुवाद सभा आयोजित की गई. श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, श्रीमाल सभा, मुल्तान सभा एवं जयपुर के समस्त स्थानीय जैन संघों ने इसमें भाग लिया.

श्री संजय छाजेड के भजन एवं साध्वी श्री सुयशा श्री जी के मंगलाचरण  से सभा प्रारंभ हुई.

श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ की और से संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने सभा का सञ्चालन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए साध्वी श्री के निर्मल एवं अखंड चारित्र व सुदीर्घ अस्वस्थता के समय उनकी समता का उल्लेख किया. साध्वी जी की अस्वस्थता के समय जिन लोगों ने भी उनकी सेवा की उन सभी की विशेष रूप से डा. श्री विनय सक्सेना व श्रीमती चन्द्रा टांक  की सेवाओं का उल्लेख किया.

मुल्तान सभा की और से मंत्री श्री नेम कुमार जैन, तपागच्छ संघ की और से अध्यक्ष श्री नरेन्द्र लुनावत, जवाहरनगर संघ से मंत्री श्री तिलोक चन्द गोलेछा ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये. श्यामनगर संघ के अध्यक्ष श्री बिरदिमल दासोत ने साधना में गुण स्थानकों के क्रम का उल्लेख करते हुए साध्वी श्री के गुणों का स्मरण किया. उन्होंने बताया की स्वर्गीया साध्वी श्री के चातुर्मास का लाभ श्यामनगर संघ को मिल चुका है.  मालवीयनगर संघ की और से श्री चंद्रप्रकाश सिंघी ने साध्वी जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला. श्रीमती दुर्गा शर्मा, श्रीमती निर्मला जी ( साध्वी श्री की सांसारिक बहन), श्री आत्माराम बोहरा, वीर बालिका महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या सुश्री सरोज कोचर आदि ने भी अपने बक्तव्यों से सभा को उद्वोधित किया.

डा. विनय सक्सेना ने कहा की उन्हें साध्वी श्री की सेवा का लाभ मिला यह उनके लिए सौभाग्य का विषय है. 

इस अवसर पर प्. पू. आचार्य भगवंत कैलाश सागर सुरिश्वर जी, गनिवार्य श्री पूर्णानंदसागर जी,  महत्तर साध्वी श्री विनीता श्री जी, श्री चन्द्रकला श्री जी, प्रवर्तिनी श्री चंद्रप्रभा श्री जी, साध्वी श्री मनोहर श्री जी, साध्वी श्री मणिप्रभा    श्री जी, साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी, साध्वी श्री नयप्रभा श्री जी,आदि के सन्देश प्राप्त हुए.

मानसरोवर संघ, जैन युवा परिषद्, जैन दिवाकर संस्थान, अरहम सेवा संस्थान, विधायक श्री मोहनलाल गुप्ता, पार्षद श्री अजय यादव आदि के शोक सन्देश भी प्राप्त हुए जिसे पढ़कर सुनाया गया.

श्री जैन श्वेताम्बर सभा के मानद मंत्री श्री धर्मेन्द्र टांक ने साध्वी श्री के संयम जीवन की अनुमोदन करते हुए सभी संघों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने सेवा की.

साध्वी श्री प्रगुणा  श्री ने अपने उद्वोधन में कहा की उनकी गुरुवर्य सदा ज्ञान-ध्यान में रत रहीं. स्वाध्याय एवं जप की निरंतर साधना चलती रहती थी. उन्होंने खरतर गच्छ संघ एवं श्रीमाल सभा का साध्वी श्री की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया. अंत में तपस्वी साध्वी श्री सुयशा श्री जी के मंगल पाठ के साथ सभा समाप्त हुई.

Sadhvi Sudarshana Sri Ji left for her heavenly abode


Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Friday, 3 February 2012

मालपुरा मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजा एवं वार्षिकोत्सव


मालपुरा जैन मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजा एवं वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आज २ फरबरी २०१२ को  संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की ओर से मालपुरा श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में  सत्रह भेदी पूजा पढाई गई. इस पूजा के अन्दर मालपुरा श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर, जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, अम्बिका देवी मंदिर एवं अन्य स्थानों पर ध्वजा चढ़ाई गई.

मालपुरा में ध्वजा के कायमी लाभार्थिओं ने इस शुभ अवसर पर उपस्थित रह कर ध्वजारोहण का लाभ लिया. संघ के अध्यक्ष श्री मानक चंद जी गोलेछा, मालपुरा व्यवस्थापक श्री प्रकाश जी बांठिया, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश जी खवाड आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे.

सम्पूर्ण विधि विधान विधिकारक श्री प्रेमचंद जी श्रीश्रीमाल ने संपन्न करवाया. इस अवसर पर सधर्मी वात्सल्य का भी आयोजन किया गया.

कल 3 फरबरी २०१२ को टोंक फाटक स्थित श्री महावीर स्वामी मंदिर में ध्वजारोहण एवं वार्षिकोत्सव रहेगा. सभी साधर्मी बंधू सदर आमंत्रित हैं.


Thanks, 
Jyoti Kothari

allvoices

Saturday, 21 January 2012

फरबरी महीने के मुख्य कार्यक्रम

 श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर अपने मंदिरों एवं दादाबाड़ीओं में पूजा, साधर्मी वात्सल्य, मेला आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. इन सभी कार्यक्रमों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते रहता हैं. 

२०१२ फरबरी महीने के मुख्य कार्यक्रम  निम्न प्रकार हैं. 

२ फरबरी को मालपुरा तीर्थ का वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा. उसी दिन मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजा भी चढ़ाई जाएगी. इसी प्रकार ३ फरबरी को टोंक फाटक श्री महावीर स्वामी मंदिर का वार्षिकोत्सव है. 

इसी महीने में मालपुरा दादाबाड़ी में दादा मेले का भी आयोजन रखा गया है. यह मेला प्रतिवर्ष की भाँती दादा जिन कुशल सूरी जी महाराज के स्वर्गारोहण दिवस के उपलक्ष्य में २० एवं २१ फरबरी को रहेगा. इस वर्ष इस कार्यक्रम के लाभार्थी मालू परिवार, सिवनी, मध्य प्रदेश हैं. 

२० फरबरी को होने वाले भव्य रात्रि जागरण में कलकत्ता के श्री देवेन्द्र बेगानी व श्री विजय सोनी, इंदौर के श्री लावेश बुरड  एवं खैरागढ़ के श्री गौरव लुनिया अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे. २१ तारीख को दादागुरु देव की बड़ी पूजा पढाई जाएगी. 

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में श्रद्धालु जन सादर आमंत्रित हैं.
Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Tuesday, 15 February 2011

मालपुरा मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजारोहण संपन्न

मालपुरा मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम १३ फरबरी को प. पु. साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी महाराज की निश्रा में  सानंद संपन्न  संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में सत्रह भेदी पूजा पढाई गई. पूजा के लाभार्थी तिर्पातुर निवासी प्रसन्न कुमार पंकज कुमार बैद हुंडिया थे. मंदिर की कायमी ध्वजा भी इसी परिवार की है. दादाबाड़ी में ध्वजा बाड़मेर हाल सूरत निवासी बाबूलाल संख्लेचा परिवार ने चढ़ाया. अम्बिका देवी एवं अन्य ध्वजों के लाभार्थिओं ने भी ध्वजा चढ़ाई.

पूजा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्थानकवासी मुनि प. पु. चौथमलजी महाराज की समुदायवर्तिनी  साध्वी जी भी उपस्थित थीं. श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की और से एक बस मालपुरा ले जाई गई थी. इसके अलावा चेन्नई, नागपुर, जोधपुर, सुरत   आदि विभिन्न स्थानों के यात्री भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया.

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices