Showing posts with label मालपुरा दादाबाड़ी. Show all posts
Showing posts with label मालपुरा दादाबाड़ी. Show all posts

Thursday, 14 March 2013

दादामेले में मुरलीमनोहर जोशी ने मालपुरा में किया दर्शन



foot print of dada guru at malpura
दादागुरु चरण मालपुरा तीर्थ 

dr. murli manohar joshi with jyoti kothari and others at malpura dadabadi
डा मुरलीमनोहर जोशी एवं खरतर गच्छ संघ के पदाधिकारीगण

दस मार्च को दादामेले में  डा मुरलीमनोहर जोशी ने मालपुरा में दादा जिन कुशल सूरी जी के दर्शन किये. वे मालपुरा दादाबाड़ी के दर्शन हेतु चेन्नई से सीधे जयपुर पधारे एवं यहाँ से मालपुरा गये. मालपुरा दादाबाड़ी में ३ घंटे वीटा कर डा मुरलीमनोहर जोशी जयपुर के रस्ते दिल्ली पधार गये.

मालपुरा में दादा गुरुदेव के चरणों के पास बैठ कर उन्होंने काफी समय तक पूजा अर्चना एवं प्रार्थना की। इसके बाद वे वहां विराजित परम पूज्या साध्वी वृन्दो के दर्शनार्थ गए एवं उनसे मांगलिक सुना।  मेला लाभार्थी श्री सुवोध चंद बोथरा एवं जयपुर खरतर गच्छ संघ के पदाधिकारीगण उन्हें स्वागत कक्ष में ले कर गए जहाँ उनका भाव भीना स्वागत किया गया।

संघ मंत्री ज्योति कोठारी ने अपने स्वागत भाषण में कहा की डा मुरलीमनोहर जोशी पूर्व और पश्चिम के मिलन स्वरुप है। वे पाश्चात्य विद्या Physics के प्राध्यापक हैं लेकिन उनका आचरण पूरी तरह से भारतीय है. इस तरह वे गंगा जमुना संगम जैसे हैं संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए कितना दवाव और प्रलोभन आता है इसे बताना कठिन है. उन्होंने कहा की दादा जिन कुशल सूरी के दरबार में ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्ति का पधारना संघ के लिए गौरव की बात है.

डा मुरलीमनोहर जोशी ने कहा की श्रमण एवं ब्राह्मण ये दो धाराएँ हजारों वर्षों से भारत की धरती को मार्गदर्शन देती रही है. सिन्धु घटी की सभ्यता के अवशेषों में भी जैन तीर्थंकरों एवं साधको की प्रतिकृतिया मिलती है. जर्मन विद्वान हर्मन जकोबी ने जैन धर्म पर बहुत शोध किया एवं जैन दर्शन को पाश्चात्य समाज के सामने लये.

संघ के पदाधिकरिगणों ने डा जोशी का माल्यार्पण, सफा एवं शाल से स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में मालपुरा प्रतिष्ठा का एक चांदी का सिक्का भी भेट किया गया।

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Thursday, 7 March 2013

डा मुरली मनोहर जोशी दादामेले पर मालपुरा


श्री जिन कुशल सूरी चरण, मालपुरा दादाबाड़ी


सवा लाख कैरट वज़न की मानक की दुर्लभ प्रतिमा, मालपुरा दादाबाड़ी

मालपुरा दादाबाड़ी 

आमंत्रण पत्रिका, दादामेला
संसदीय लोक लेख समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा मुरली मनोहर जोशी दादामेले पर मालपुरा पधारेंगे। वे १ मार्च को मालपुरा दादाबाड़ी आयेंगे। यह पहली बार है जब मालपुरा के किसी मेले में केन्द्रीय स्टार के कोई नेता यहाँ पधार रहे हैं।

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री नमो नारायण मीना ने भी इस मेले में आने की स्वीकृति दी थी परन्तु विशेष कारन से उनका विदेश प्रवास निश्चित होने से उन्होंने आने में असमर्थता प्रगट की है. 

मालपुरा दादागुरु श्री जिन कुशल सूरी की प्रत्यक्ष दर्शन स्थली है. उनका स्वर्गवास स्थल देरौर पाकिस्तान में होने के कारन वहां जाना असंभव सा है. इसलिए दादा जिन कुशल सूरी का तीर्थ मालपुरा ही प्रसिद्द है एवं उनके स्वर्गवास दिवस फाल्गुन कृष्णा अमावस्या को यहाँ प्रति वर्ष दादा मेले का आयोजन होता है.

इस वर्ष यह मेला  १० - १ १  मार्च २ ० १ ३  को आयोजित हो रहा है. दस मार्च को होने वाले रात्रि जागरण कार्यक्रम में कोल्कता के प्रख्यात गायक देवेन्द्र-सुरेन्द्र बेगानी, बीकानेर के मगन कोचर एवं इंदौर के लवेश बुरड का गायन होगा.  अगले दिन दादागुरु की बड़ी पूजा लवेश बुरड पधयेङ्गे. श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर द्वारा आयोजित इस मेले के लाभार्थी श्री सुवोध चंद पद्मा देवी बोथरा परिवार हैं।

स्मरणीय है की श्री सुवोध जी के पिता स्वनामधन्य स्वर्गीय श्री परिचंद जी बोथरा, अजीमगंज  का यह जन्म शताब्दी वर्ष है. 

Travel Rajasthan: Malpura Dadabadi, Dadaguru Jin Kushal Suri

इस वर्ष का होली मेला २६ - २७ मार्च को है. दोनों मेले में सभी भक्त जन सादर आमंत्रित हैं 

 

दादाबाड़ी के अन्दर का दृश्य 

 

दादागुरुदेव प्रवचन पट्ट, मालपुरा दादाबाड़ी

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices