Showing posts with label मालपुरा. Show all posts
Showing posts with label मालपुरा. Show all posts

Saturday, 9 February 2013

दादा मेले में केन्द्रीय मंत्री आएंगे मालपुरा



Jyoti Kothari talking to Namo Narain Meena Indian finance Minister (State)
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा एवं संघ मंत्री ज्योति कोठारी 

दादा मेले में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा मालपुरा पधारेंगे। खरतर गच्छ संघ के संघ मंत्री ज्योति कोठारी से मुलकात के बाद उन्होंने यह स्वीकृति दी। 

जयपुर से मालपुरा रेल मार्ग की मांग लेकर संघ मंत्री ज्योति कोठारी 8 फरबरी को  केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा से मिले एवं केन्द्रीय रेल मंत्री से हुई उनकी मुलाकात के बारे में उन्हें बताया।  संघ मंत्री ने उनसे आग्रह किया की वे भी इस कार्य हेतु अपना योगदान देते हुए रेल मंत्री से इस कार्य को करवाए।  इसी भेंट में ज्योति कोठारी ने उनसे मालपुरा में होनेवाले आगामी मेलो के सम्वन्ध में बताते हुए उनसे पधारने का आग्रह किया।  उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने आगामी दादा मेले (10-11 मार्च, 2013) में मालपुरा पधारने की स्वीकृति प्रदान की।

इस वर्ष दादा जिन कुशल सूरी की  680 वीं स्वर्गारोहण तिथि के उपलक्ष्य में 10-11 मार्च को दादा मेल आयोजित होगा जिसमे 10 मार्च को भव्य रात्रि जागरण एवं 11 तारिख को दादा गुरुदेव की बड़ी पूज पढाई जाएगी।  इसी प्रकार 26-27 मार्च को भव्य होली मेले का आयोजन होगा।

प्रति वर्ष इन मेलों में हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं एवं देश के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार भक्ति संगीत की धूम मचाते हैं।  पिछले कुछ वर्षों से जयपुर मालपुरा सड़क मार्ग बेहद खस्ता हालत में होने के कारन तीर्थ यात्रिओं को बहुत असुविधा होती थी परन्तु खरतर गच्छ संघ के विशेष प्रयास एवं दादागुरुदेव की कृपा से अब राजमार्ग बन रहा है। आशा की जा सकती है की राजमार्ग का यह काम मेलों के पहले पूरा हो जायेगा एवं श्रद्धालु गण आराम से मालपुरा पहुच सकेंगे।

सभी भक्त जानो से अधिक से अधिक संख्या में मालपुरा पधारकर दादा जिन कुशल सूरी की भक्ति करने की आग्रह भरी विनती है।

दादा मेला (दादा जिन कुशल सूरी 680 वीं स्वर्गारोहण तिथि): 10-11 मार्च,2013

होली मेला (प्रत्यक्ष दर्शन दिवस): 26-27 मार्च,2013 


रेल मंत्री पवन वंसल ने जयपुर से मालपुरा रेल मार्ग का आश्वासन दिया








Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Sunday, 20 January 2013

केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन एवं पारस चोपड़ा का जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत

Union minister Pradeep Jain speech. Jyoti Kothari K L Jain, PC Jain sitting
 केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन भाषण।    डा के एल जैन, पदमचंद जैन, ज्योति कोठारी मंच पर 


Jyoti Kothari sitting with Union minister Pradip Jain. Paras Chopda, Dr. K L Jain
  केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पारस चोपड़ा,  डा के एल जैन, पदमचंद जैन, ज्योति कोठारी

Union minister Pradip Jain wearing turban, Paras Chopda and Jyoti Kothari
 केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन को साफा पहनते हुए संघ मंत्री ज्योति कोठारी, पास में खड़े श्री पारस चोपड़ा 


 केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री पारस चोपड़ा का जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत  किया गया।  श्री पारस चोपड़ा खरतर गच्छ के ही हैं एवं पार्टी द्वारा होटल में व्यवस्था होने के वावजूद खरतरगह्छ संघ की धर्मशाला में ही रुके। श्री पारस चोपड़ा को कल ही ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स का निदेशक नियुक्त किया गया है।

दोनों ही जैन हैं एवं जयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में भाग लेने जयपुर पहुचे थे। आज इन दोनो महानुभावों का राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कामर्स के भैरों सिंह शेखावत सभागार में जैन समाज के संगठनो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कामर्स के मानद सचिव डा के एल जैन ने सभी अतिथिओ का स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने अपने उद्वोधन में कहा की आज समाज को संस्कारों की जरुरत है। उच्च शिक्षा धार्मिक संस्कारों के बिना बेमानी है। उन्होंने कहा की विधान सभा एवं लोकसभा में उन्होंने समय समय पर अहिंसा एवं संस्कारों की चर्चा की है। श्री पारस चोपड़ा ने कहा की वे तो परिवार के सदस्य ही हैं। उन्होंने अपने संक्षिप्त भाषण से सबका मन मोह लिया।

स्वागत समारोह में बोलते हुए खरतर गच्छ संघ के मंत्री ज्योति कोठारी ने कहा की श्री प्रदीप जैन के विचार अहिंसा के रंग में भीगे हुए हैं। उन्होंने श्री जैन को मालपुरा में होली मेले में पधारने का निमंत्रण दिया।  उन्होंने कहा की श्री परस चोपड़ा भी जैन दर्शन के विद्वान हैं एवं उनके साथ युवाओं के धार्मिक शिविर में पढाया करते थे। संघ मंत्री ज्योति कोठारी एवं खरतर गच्छ संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

अंतर्राष्ट्रीय जैन एवं वैश्य ओर्गानैज़सन एवं गुड मोर्निंग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री पदमचंद जैन ने सभी का स्वागत करते हुए दिगंबर श्वेताम्बर एकता पर वल दिया।  उन्होंने जयपुर -मालपुरा राजमार्ग के कार्य को जल्दी पूर्ण करवाने की मांग भी की।

कार्यक्रम का सञ्चालन गुड मोर्निंग इंडिया के संपादक श्री सुरेन्द्र जैन ने किया।

रेल मंत्री पवन वंसल ने जयपुर से मालपुरा रेल मार्ग का आश्वासन दिया


Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Saturday, 19 May 2012

परम पूज्य विनय मुनि मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेंगे

 परम पूज्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मुनि के सुशिष्य परम पूज्य श्री विनय मुनि शीघ्र ही मालपुरा दादाबाड़ी पहुचेंगे . उन्होंने पलिताना से विहार करते हुए लम्बा सफ़र तय किया है। 

इस बीच आपके वर्षीतप का पारना गज मंदिर परिसर में  परम पूज्य उपाध्याय श्री मणिप्रभ सागर जी महाराज की निश्रा में आखा तीज को संपन्न हुआ। केशरिया जी से विहार कर आप उदयपुर, चित्तोड़, भीलवाडा होते 
हुए शाहपुरा पहुंचे। वहां से विहार कर रविवार तक केकड़ी पहुँचने की सम्भावना है।  

केकड़ी से विहार कर आप मालपुरा पधारेंगे. 24-25 मई तक आपके मालपुरा पधारने की सम्भावना है। आप वहां
 दादाबाड़ी में कुछ दिन ठहरेंगे एवं तत्पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। परम पूज्य श्री विनय मुनि का
 चातुर्मास शिवजीराम भवन, जयपुर में होना तय हुआ है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर को इस वर्ष आपकी पावन निश्रा प्राप्त होगी।

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Friday, 3 February 2012

मालपुरा मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजा एवं वार्षिकोत्सव


मालपुरा जैन मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजा एवं वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आज २ फरबरी २०१२ को  संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की ओर से मालपुरा श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में  सत्रह भेदी पूजा पढाई गई. इस पूजा के अन्दर मालपुरा श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर, जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी, अम्बिका देवी मंदिर एवं अन्य स्थानों पर ध्वजा चढ़ाई गई.

मालपुरा में ध्वजा के कायमी लाभार्थिओं ने इस शुभ अवसर पर उपस्थित रह कर ध्वजारोहण का लाभ लिया. संघ के अध्यक्ष श्री मानक चंद जी गोलेछा, मालपुरा व्यवस्थापक श्री प्रकाश जी बांठिया, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश जी खवाड आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे.

सम्पूर्ण विधि विधान विधिकारक श्री प्रेमचंद जी श्रीश्रीमाल ने संपन्न करवाया. इस अवसर पर सधर्मी वात्सल्य का भी आयोजन किया गया.

कल 3 फरबरी २०१२ को टोंक फाटक स्थित श्री महावीर स्वामी मंदिर में ध्वजारोहण एवं वार्षिकोत्सव रहेगा. सभी साधर्मी बंधू सदर आमंत्रित हैं.


Thanks, 
Jyoti Kothari

allvoices

Tuesday, 15 February 2011

मालपुरा मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजारोहण संपन्न

मालपुरा मंदिर एवं दादाबाड़ी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम १३ फरबरी को प. पु. साध्वी श्री चन्द्रकला श्री जी महाराज की निश्रा में  सानंद संपन्न  संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में सत्रह भेदी पूजा पढाई गई. पूजा के लाभार्थी तिर्पातुर निवासी प्रसन्न कुमार पंकज कुमार बैद हुंडिया थे. मंदिर की कायमी ध्वजा भी इसी परिवार की है. दादाबाड़ी में ध्वजा बाड़मेर हाल सूरत निवासी बाबूलाल संख्लेचा परिवार ने चढ़ाया. अम्बिका देवी एवं अन्य ध्वजों के लाभार्थिओं ने भी ध्वजा चढ़ाई.

पूजा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्थानकवासी मुनि प. पु. चौथमलजी महाराज की समुदायवर्तिनी  साध्वी जी भी उपस्थित थीं. श्री जैन श्वेताम्बर खरतर गच्छ संघ, जयपुर की और से एक बस मालपुरा ले जाई गई थी. इसके अलावा चेन्नई, नागपुर, जोधपुर, सुरत   आदि विभिन्न स्थानों के यात्री भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया.

Thanks,
Jyoti Kothari

allvoices

Thursday, 3 February 2011

मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार कार्यक्रम

परम पूज्या मणिप्रभा श्री जी महाराज का जयपुर से विहार का समय नजदीक आ गया है. आप श्री ७ फरबरी को मोहनबाड़ी, गलता रोड से विहार कर शिवजीराम भवन पधारेंगी. ८ फरबरी को आप शिवजीराम भवन से विहार कर मोती डूंगरी दादाबाड़ी पधारेंगी.

गत वर्ष मई के महीने में पूज्या श्री का जयपुर आगमन हुआ था. तब से अबतक जयपुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. पूज्या श्री का चातुर्मास मालपुरा तीर्थ में सानंद संपन्न हुआ जबकि उनकी ९ शिष्याएं जयपुर में ही विराज रहीं थी. चातुर्मास पश्चात महाराज श्री केकड़ी दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा करवाते हुए पुनः जयपुर पधारीं. दिसंबर माह में जयपुर पधार कर उन्होंने दादाबाड़ी में नन्दीश्वर द्वीप की प्रतिष्ठा करवाई.

 ३१ जनवरी को मोहनबाड़ी में आदिनाथ जिन मंदिर का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

मोहनबाड़ी में दादागुरु देव पूजन एवं साधर्मी वात्सल्य रविवार ६ फरवरी को


allvoices